पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर पुलिस की सख्ती, एंटी क्राइम चेकिंग से मचा हड़कंप

आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर मुकेश रंजन Ranchi : अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पिठोरिया थाना पुलिस ने पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान

पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर पुलिस की सख्ती, एंटी क्राइम चेकिंग से मचा हड़कंप
Advertisement
  • आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

मुकेश रंजन
Ranchi : अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पिठोरिया थाना पुलिस ने पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एएसआई उमा शंकर सिंह कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस गश्ती दल ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर सघन जांच की। पुलिसकर्मियों ने वाहन के आवश्यक कागजात सहित अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की। अचानक हुई जांच से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में कुछ देर के लिए सतर्कता बढ़ गई।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों और गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.