रहस्यमयी मौत से सनसनी: फांसी के फंदे पर झूलती मिली, पुलिस जांच में जुटी

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू दीपाटोली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिसे देखकर परिजन और पड़ोसी

रांची के मेन रोड पर फ्लैग मार्च , कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का शक्ति प्रदर्शन
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू दीपाटोली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया, जिसे देखकर परिजन और पड़ोसी स्तब्ध रह गए।

Also Read : रांची के मेन रोड पर फ्लैग मार्च , कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का शक्ति प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश का हिस्सा। परिजनों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीँ मृतका के परिवार वालों ने भी कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.