मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 11 से, तैयारियां पूरी

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को लेकर जैक और जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैट्रिक की परीक्षा

JAC ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर 2026 की परीक्षा फीस, लाखों छात्रों पर बढ़ा बोझ
Advertisement

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। ये परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को लेकर जैक और जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दाे बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य भर में दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 2100 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें मैट्रिक के लिए 1305 और इंटर के लिए 795 परीक्षा केंद्र शामिल है।

राज्य के सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

जैक की ओर से बताया गया है कि परीक्षार्थी केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाएं। साथ ही परीक्षार्थियों से अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड लेकर अनिवार्य रूप से आने काे कहा गया है।

परीक्षार्थियों से केंद्र पर नीले या काले रंग वाले बॉल पेन, पेंसिल, स्केल, इरेज़र, शार्पनर ले जाने को कहा गया है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने की मनाही की गई है। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस वर्ष परीक्षा में 7,83,711 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। वहीं पिछले वर्ष 2024 की तुलना में, मैट्रिक में 12,208 और इंटर के तीनों संकायों में परीक्षार्थियों की संख्या 5,267 बढ़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.