पशुपतिनाथ मंदिर, कांके में भारतीय नव वर्ष के स्वागत का कार्यक्रम 30 मार्च को

Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार 30 मार्च को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2082 के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ रामदेव प्रसाद गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 5 से 7 बजे

Advertisement

Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार 30 मार्च को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2082 के स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ रामदेव प्रसाद गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 5 से 7 बजे तक होगा। जिसके अंतर्गत सूर्योदय के समय भगवान् भास्कर को दीप अर्पण किया जाएगा तथा प्रसिद्ध गायिका श्रुति देशमुख एवं मंडली द्वारा 2 घंटे का भजन प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं धार्मिक चिन्तक विनोद कुमार गढ्यान इस अवसर पर मुख्य वक्ता होंगे।

डॉ गुप्त ने बताया कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी इसलिए यह केवल भारत का नहीं, बल्कि पूरी सृष्टि का नव वर्ष है। यह दिवस कई राष्ट्रीय, सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक प्रसंगों को समाहित किए हुए है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस दिन अपने घर और मंदिरों में दीप प्रज्वलित करें, अल्पना बनाएं और झंडा-पताका लगायें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *