बीएयू में जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों को मिला कृषि व्यापार का मंत्र

यह एक क्रांतिकारी पहल है – सोमा Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि प्रसार विभाग और कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आज जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

बीएयू में जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों को मिला कृषि व्यापार का मंत्र
Advertisement

यह एक क्रांतिकारी पहल है – सोमा 

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि प्रसार विभाग और कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आज जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि को लाभकारी और व्यापारिक दृष्टिकोण से विकसित करना था।

प्रशिक्षण सत्र में बीएयू के कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच, समयानुकूल फसल चयन, उत्तम बीज और खाद की उपलब्धता, और फसल उत्पादन के बाद बाज़ार उपलब्ध कराने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने सरल भाषा में किसानों को समझाया कि कृषि को व्यापार के रूप में कैसे अपनाया जाए ताकि उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।

साथ ही किसानों को बताया गया कि वे सामूहिक रूप से संगठित होकर “कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड” के सदस्य बन सकते हैं और बीएयू के सहयोग से खेती को एक सफल व्यवसाय में बदल सकते हैं।

कार्यक्रम में बीएयू के कृषि प्रसार विभाग के अध्यक्ष डॉ बी. के. झा, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के अध्यक्ष डी. के. रूसिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ सुधीर सिंह, एफपीओ समन्वयक अभिषेक श्रीवास्तव, कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र महतो, निदेशक तुलसी महतो, निदेशिका निशा देवी और सीईओ मोहसिन रजा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और किसानों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने अपने संबोधन में कहा, यह एक क्रांतिकारी पहल है। यदि हम सभी किसान संगठित होकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें तो निश्चित रूप से हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इस अवसर पर कांके जिला परिषद सदस्या सुषमा देवी, राहुल मुंडा, निर्मल पाहन, सुमित सुरीन, अनिता मुंडा, आरती उरांव, उज्ज्वल पाहन, अमित महतो, रंजनी देवी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए किसानों के व्यापक हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *