WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
Ranchi : ग्राम कोकदोरो में शुक्रवार को ग्राम प्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। रजनी चन्द्र पहान ग्राम प्रधान निर्वाचित हुवे। उन्हें 394 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी महेश्वर पहान को 85 मत प्राप्त हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया गुप्त मतदान के जरिये सम्पन्न कराया गया। इसके लिए पंचायत भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था।
Also Read : एनयूएसआरएल में खेल का उत्सव: द्वितीय के.एन. प्रसाद मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान चला। जिसमें 500 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कोकदोरो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को मुखिया उज्ज्वल पहान, पूर्व मुखिया खेमचंद्र पहान, कोकदोरो अंजुमन के सदर मजीद अंसारी, सेक्रेट्री तबारक हुसैन, खजांची अफजल हुसैन, नेजाम अंसारी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


