गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर व्हाट्सएप से मांगी गई दो करोड़ की फिरौती

Chatra : चतरा जिले में रंगदारी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक बड़े पत्थर कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित की पहचान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी और

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर व्हाट्सएप से मांगी गई दो करोड़ की फिरौती
Advertisement

Chatra : चतरा जिले में रंगदारी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक बड़े पत्थर कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित की पहचान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता, क्रशर व्यवसायी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह के व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें दो करोड़ रुपये की मांग की गई। ऑडियो में रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए दुबई से कॉल करने का दावा किया है।

पीड़ित के अनुसार, व्हाट्सएप ऑडियो के अलावा मोबाइल कॉल के जरिए भी धमकियां दी गईं। कॉल और ऑडियो में बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए खोपड़ी खोल देने और हत्या कराने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि प्रेम सिंह क्रशर और बालू व्यवसाय से जुड़े बड़े कारोबारी हैं और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। रंगदारी की धमकी के बाद उन्होंने पिंडरा निवासी होने के नाते हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के साथ उन्होंने धमकी से जुड़ी ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल्स भी पुलिस को सौंपी हैं।

हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आवेदन प्राप्त हो चुका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप नंबर और ऑडियो क्लिप की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *