कांके हत्याकांड में खुलासा: पत्नी पर शक बना मौत की वजह

Ranchi: राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमेश उरांव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कांके पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) के नेतृत्व में आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया

Ranchi: राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में जमीन कारोबारी रमेश उरांव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कांके पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) के नेतृत्व में आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव 19 मई को अपने दोनों बेटों का मुंडन संस्कार करवा कर परिवार के साथ सर्वोदय नगर स्थित नवनिर्मित घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर की दहलीज पर पहुंचे, घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी शाहिद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का रमेश उरांव से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने रमेश की हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे डाला। शाहिद ने स्वीकार किया कि उसने पूरी साजिश खुद ही रची और हत्या को अंजाम देने के लिए रमेश की गतिविधियों पर नजर रखी।

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस अधिकारियों समेत CO और BDO मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए परिवार को तत्काल 10,000 रुपये की सहायता भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के DIG और SSP चंदन कुमार सिन्हा ने रूरल एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में SIT का गठन किया। SIT ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस वारदात में शाहिद के साथ और कोई शामिल था। यह घटना न केवल कांके क्षेत्र, बल्कि पूरे रांची को दहला गई है। वहीं SIT की सक्रियता ने अपराधियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.