सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास आज सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के

सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Advertisement

Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास आज सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी गुलाम हजरत (65) एक कार से पत्नी, बहू और एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों के साथ दवा लेने लखनऊ जा रहे थे। चालक महताब गाड़ी चला रहा था। कार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास पहुंची, तभी कैसरगंज की ओर से आ रही डंपर ने अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया। हादसे के बाद जाम लग गया। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *