आरआरआर की अंतरराष्ट्रीय समारोह में धूम

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में धूम मचा रही है। जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स से लेकर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स जीतकरभारत को गौरवान्वित किया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में धूम मचा रही है। जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स से लेकर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स जीतकरभारत को गौरवान्वित किया है।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 समारोह से जूनियर एनटीआर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनके बात करने लहजा एकदम अलग दिख रहा है। एक भारतीय होने के नाते जूनियर एनटीआर का अमेरिकन एक्सेंट में बोलना फैंस को पसंद नहीं आ रहा। इसकी वजह से जूनियर एनटीआर की काफी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने उन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बात करते हुए ‘फेक अग्रेंजी एक्सेंट’ अपनाने का आरोप लगाया। जूनियर एनटीआर ने अब इशारों ही इशारों में ट्रोलिंग पर तंज कसा है।

एक इंटरव्यू में फेक एक्सेंट पर ट्रोल किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जूनियर एनटीआर ने कहा कि भारतीय सिनेमा और हॉलीवुड में ज्यादा अंतर नहीं है। हम केवल समय और थोड़े से लहजे से विभाजित हैं। इसके अलावा दोनों ही इंडस्ट्री के कलाकार एक ही तरह की प्रक्रिया से गुजरते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *