रांची में होने वाले महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का शेड्यूल तय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 जनवरी से महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफाइंग-2024 टूर्नामेंट प्रस्तावित है। इसके लिए टीमों का आगमन शेड्यूल भी तय हो चुका है। इसके मुताबिक अगले

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 जनवरी से महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफाइंग-2024 टूर्नामेंट प्रस्तावित है। इसके लिए टीमों का आगमन शेड्यूल भी तय हो चुका है। इसके मुताबिक अगले एक सप्ताह बाद से रांची में इंटरनेशनल प्लेयर्स का जुटान शुरू हो जायेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम तीन जनवरी को रांची में होगी और पार्क प्राइम होटल में रुकेगी। चार जनवरी को इटली की टीम रांची आएगी। उसे भी पार्क प्राइम होटल में ही ठहराया जाना है। यूएसए की टीम भी इसी दिन रांची में होगी जिसे होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया जायेगा।

छह जनवरी को जर्मनी और क्रेच रिपब्लिक की टीमें रांची आएगी। यह दोनों टीम भी रेडिसन ब्लू में रुकेंगी। सात जनवरी को न्यूजीलैंड, चिली और जापान की टीमें रांची आएगी और स्टेशन रोड स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में रुकेंगी। मैच ऑफिशियल 11 जनवरी को रांची आएंगे, जिनके ठहरने की व्यवस्था होटल ली लेक सरोवर में की गयी है।

गौरतलब है कि रांची में होने वाली महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में 8 देशों की टीम एक-दूसरे के खिलाफ जोर आजमाइश करेंगी। जापान, जर्मनी, भारत, चेक रिपब्लिक, अमेरिका, चिली, इटली और न्यूजीलैंड की टीम इनमें शामिल हैं। 13 से 19 जनवरी तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के जरिये टॉप तीन देशों की टीम जुलाई 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस प्रतियोगिता का प्रायोजक झारखंड सरकार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.