मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन देश और विदेश में सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन देश और विदेश में सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो रही है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में काफी कारगर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह मशीन कैंसर रोगियों के लिए वरदान के समान है और इससे रोग का सफल इलाज संभव होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पतालों में जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है और सरकार अपने राज्य के अस्पतालों में अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जी.बी.के. सुब्रमण्यम, पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं और भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं। उन्होंने उनके साथ कई शोध और अनुसंधान कार्य किए हैं। उनकी बनाई मशीन अब देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में कैंसर इलाज में इस्तेमाल हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *