श्रावणी मेला 2026: देवघर में हाईटेक सफाई व्यवस्था, 24 घंटे अलर्ट मोड पर नगर निगम

हाई-प्रेशर जेटिंग मशीन, मोबाइल शौचालय, फॉगिंग और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबानगरी देवघर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों की लगातार आमद को देखते हुए देवघर नगर निगम ने सफाई

श्रावणी मेला 2026: देवघर में हाईटेक सफाई व्यवस्था, 24 घंटे अलर्ट मोड पर नगर निगम
Advertisement
  • हाई-प्रेशर जेटिंग मशीन, मोबाइल शौचालय, फॉगिंग और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन से श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबानगरी देवघर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों की लगातार आमद को देखते हुए देवघर नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बना दिया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर नगर निगम की पूरी टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर मेला क्षेत्र की स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभा रही है।

स्वच्छता भी, साधना भी” और “ग्रीन एवं स्मार्ट श्रावणी मेला” की थीम के तहत नगर निगम पारंपरिक सफाई व्यवस्था के साथ आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों का व्यापक उपयोग कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांवरिया पथ और पूरे मेला क्षेत्र में आधुनिक मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शौचालयों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की त्वरित एवं प्रभावी सफाई के लिए हाई-प्रेशर जेटिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कम समय और कम पानी में बेहतर सफाई सुनिश्चित हो रही है। वहीं मंदिर परिसर, संकरी गलियों, होल्डिंग प्वाइंट और टेंट सिटी जैसे स्थानों पर पोर्टेबल हाई-प्रेशर वाशर और पावर वाशिंग गन के जरिए गहन सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और मच्छर-मक्खियों से बचाव के लिए विशेष फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन वाहनों से नियमित दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा कांवरिया पथ, टेंट सिटी और प्रमुख मार्गों पर सफाई मित्र लगातार ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कर वातावरण को स्वच्छ और दुर्गंधमुक्त बनाए हुए हैं।

वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के तहत पूरे मेला क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग रंगों के डस्टबिन लगाए गए हैं। पेयजल आपूर्ति और धुलाई कार्यों के लिए ट्रैक्टर-टैंकरों की भी लगातार सेवा दी जा रही है।

नगर निगम ने मेला क्षेत्र को सात जोन में विभाजित कर सैकड़ों सफाई मित्रों की तैनाती की है। तीन अलग-अलग शिफ्टों में कार्यरत सफाईकर्मी चौबीसों घंटे सफाई, सैनिटाइजेशन और कचरा निष्पादन का कार्य कर रहे हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान देवघर नगर निगम हाईटेक मशीनों और समर्पित सफाई मित्रों के सहयोग से बाबानगरी आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और दिव्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.