जामिया में गूंजे फिलीस्तीन जिंदाबाद का नारे, हंगामा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में मंगलवार को दिवाली के आयोजन के दौरान छात्रों के दो गुटों में हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दिवाली के कार्यक्रम को रोका और फिलीस्तीन जिंदाबाद के

जामिया में गूंजे फिलीस्तीन जिंदाबाद का नारे, हंगामा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में मंगलवार को दिवाली के आयोजन के दौरान छात्रों के दो गुटों में हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दिवाली के कार्यक्रम को रोका और फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। दीये बुझाने और नारे लगाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। दोनो गुटों के बीच हाथापाई हुई।

इसे भी पढ़ें : जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक की जांच वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और JSSC को जारी की नोटिस

दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे छात्रों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रंगोली हटवाते हुए दीये बुझा दिए। बताया गया है कि इस घटना पर जामिया परिसर में करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ। एक वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। तब तक दोनों गुट वहां से जा चुके थे।

इसे भी पढ़ें : बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है भाजपा : बाबूलाल मरांडी

दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी रवि कुमार ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से देर रात तक कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर का मामला है। उसे जल्द शांत करा दिया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.