WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
मुकेश रंजन
Ranchi: कांके प्रखंड के कोकदोरो तेलंगा बगीचा स्थित जलमीनार का सोलर प्लेट तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना चार दिन पूर्व हुई थी, जिसकी सूचना तत्काल ही संबंधित एजेंसी को दे दी गई थी। बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
जलमीनार के जरिए क्षेत्र के कई घरों में पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि एजेंसी को बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलमीनार की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए, ताकि आम जनजीवन फिर से सामान्य हो सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now



