चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दो मासूम जिंदा जली-दो ने भागकर बचाई जान

अजमेर। जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावंडिया के नजदीक नायकों की ढाणी में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बालिकाएं जिन्दा जल गईं। आग लगने का कारण झोपड़ी में जल रहे चूल्हे की चिंगारी बताई जा रही है। सूचना

Advertisement

अजमेर। जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम चावंडिया के नजदीक नायकों की ढाणी में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लगने से दो मासूम बालिकाएं जिन्दा जल गईं। आग लगने का कारण झोपड़ी में जल रहे चूल्हे की चिंगारी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने नगर पालिका की दमकल की मदद से बमुशिकल आग पर काबू पाया। आग से झाेपड़ी में रखा खाने-पीने का सामान जलकर स्वाह हो गया। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुष्कर तहसीलदार संदीप चौधरी के अनुसार ग्राम चावंडिया के पास नदी किनारे नायकों की ढाणी में बुधवार को दिनेश नायक की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ी में सो रही एक वर्षीय दीपा व तीन वर्षीय पूजा जिन्दा जल गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तिलोरा सरपंच समंदर सिंह व बांसेली सरपंच ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना दी तथा 5-5 हजार रुपए की नकद सहायता देने की घोषणा की। तहसीलदार संदीप चौधरी व पुष्कर थानाधिकारी रविश कुमार भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों बालिकाओं के शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए।

घटनास्थल के पास ही रह रहे मोटा सिंह ने बताया कि घटना के समय दिनेश नायक उसके खेत पर गोभी तोड़ रहा था, जबकि उसकी पत्नी लीला पास में छाछ लेने गई थी। इसी दौरान उन्हें पास की झोंपड़ी से धुआं निकलता दिखा। इस पर वे दिनेश नायक के साथ मौके पर पहुंचे तो झोपड़ी धूं-धूंकर जल रही थी। आग से झोपड़ी में सो रही एक वर्षीय दीपा व तीन वर्षीय पूजा जिंदा जल गई। दिनेश नायक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां बताई जा रही हैं। घटना के दौरान दिनेश का पुत्र जितेन्द्र (7) व पुत्री चंचल (4) भी झोपड़ी में थे। उन्होंने बाहर भागकर जान बचाई। मोटा सिंह ने बताया कि झोपड़ी में गैस सिलेण्डर भी रखा था।

आग लगने के बाद सबसे पहले उसे बाहर निकालकर दूर फेंका गया। हृदय विदारक घटना से आस-पास के इलाके में मातम छा गया।

तहसीलदार ने बताया कि पीडित परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकृत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर प्रकरण को ऑनलाइन सरकार को भेजा जाएगा, ताकि सरकारी स्तर पर मदद मिल सके।

पुष्कर थाना प्रभारी डॉ. रवीश सामरिया ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चियों की हादसे में मौत हो गई है। बच्चियों के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *