रांची में 29 अप्रैल को लगेगा विशेष शिविर, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों को आधार से जोड़ने की तैयारी

Ranchi : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए रांची जिले में 29 अप्रैल को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा

रांची में 29 अप्रैल को लगेगा विशेष शिविर, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों को आधार से जोड़ने की तैयारी
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए रांची जिले में 29 अप्रैल को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य लाभुकों को भविष्य में सम्मान राशि के निर्बाध भुगतान को सुनिश्चित करना है।

Also Read : अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ट्रंप ने कहा-यूक्रेन से शांति समझौता न करने पर करना पड़ेगा प्रतिबंधों का सामना

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंचायत स्तर पर लगेगा, वहीं शहरी क्षेत्र के लाभुक अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर आधार सीडिंग करवा सकेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिन लाभुकों को 3 अप्रैल 2025 या उसके बाद ₹7,500 की एकमुश्त सम्मान राशि मिली है, उन्हें अनिवार्य रूप से इस शिविर में भाग लेना होगा और अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराना होगा। वहीं जिन लाभुकों को 3 अप्रैल 2025 से पहले ही सम्मान राशि प्राप्त हो चुकी है, उनका खाता पहले से आधार से लिंक है, इसलिए उन्हें शिविर में आने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और बैंक कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविर की तैयारी समय पर पूरी की जाए और लाभुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अप्रैल 2025 से सम्मान राशि केवल उन्हीं बैंक खातों में भेजी जाएगी जो आधार से जुड़े होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *