Ranchi : भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को और धार देने के उद्देश्य से एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (ACID) ने रांची के कांके क्षेत्र में अपने नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) नौशाद आलम ने विधिवत रूप से किया। अपने संबोधन में श्री आलम ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए सत्यनिष्ठा और कानून सम्मत कार्यशैली अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रियता से समाज में ईमानदारी की एक नई चेतना जागृत होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर 115 नवनियुक्त अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिससे संस्था की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। सेंट्रल जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शिवम ने इसे संस्था के लिए एक नई ऊर्जा का संचार बताया।
Also Read : सेवा भारती हितचिंतक सम्मेलन रांची में संपन्न
कार्यक्रम का सफल संचालन हरिनाथ साहू और बलदेव साहू ने किया। स्टेट डायरेक्टर एमएम सिद्दीकी, वरिष्ठ पदाधिकारी हजारी प्रसाद मोदी, अजय कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोग समारोह में मौजूद रहे। नया कार्यालय आईटीबीपी हथिया पत्थर के समीप स्थित है और एसीआईडी के मिशन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा। गौरतलब है कि एसीआईडी एक प्रतिष्ठित पंजीकृत संस्था है, जो देशभर में भ्रष्टाचार उन्मूलन और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।



