शिक्षकों को छुट्टी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, 24 घंटे में होगा अप्रूवल; मोबाइल पर आएगा मैसेज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Patna : बिहार के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब छुट्टी मंजूर कराने के लिए उन्हें जिला स्तर के शिक्षा विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग छुट्टी के आवेदन

शिक्षकों को छुट्टी के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, 24 घंटे में होगा अप्रूवल; मोबाइल पर आएगा मैसेज
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Patna : बिहार के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब छुट्टी मंजूर कराने के लिए उन्हें जिला स्तर के शिक्षा विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग छुट्टी के आवेदन से लेकर उसकी मंजूरी तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए जिलावार अलग पोर्टल तैयार किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से शिक्षकों को छुट्टी के आवेदन के लिए न तो कार्यालय जाना होगा और न ही अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

DEO और DSE की निगरानी में काम करेगा पोर्टल

प्रस्तावित छुट्टी पोर्टल संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) की निगरानी में संचालित होगा। शिक्षक अपने नियंत्री अधिकारी के अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी उसे ऑनलाइन ही देख सकेंगे और स्वीकृति या अस्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

24 घंटे में मिल सकता है अप्रूवल

शिक्षा विभाग की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छुट्टी के आवेदनों का 24 घंटे के भीतर निपटारा करना है। आवेदन की स्थिति और मंजूरी की जानकारी शिक्षकों के मोबाइल फोन पर भी भेजी जाएगी।

कागजी प्रक्रिया और कार्यालय के चक्कर होंगे खत्म

ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षकों को छुट्टी के लिए बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग का यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने और शिक्षकों को सुविधाजनक तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.