T-20 विश्व विजेता बनते ही टीम इंडिया को मिली रिकॉर्ड पुरस्कार राशि

New Delhi। बारबाडोस में खेले गए T-20 World Cup फाइनल में शनिवार रात टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा कर 17 साल बाद टी-20 का विश्व विजेता बना। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन

Advertisement

New Delhi। बारबाडोस में खेले गए T-20 World Cup फाइनल में शनिवार रात टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा कर 17 साल बाद टी-20 का विश्व विजेता बना। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) की भारी-भरकम पुरस्कार राशि भी अपने नाम कर ली।

इसे भी पढ़ें : NTA ने घोषित की UGC-NET सहित तीन परीक्षाओं की तिथि, जानें कब होगा Exam

ICC की घोषणा के मुताबिक टी-20 की विश्व विजेता बनी भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले। पिछले किसी भी टी-20 विश्वकप विजेता टीम को इतनी बड़ी पुरस्कार राशि नहीं मिली। उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिले। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले।

इसे भी पढ़ें : CBI की अर्जी मंजूर, Kejriwal को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उल्लेखनीय है कि इस साल टी-20 विश्वकप में कुल 20 टीमें शामिल थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी-20 विश्वकप रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा था। यह पिछले सभी आईसीसी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट से ज्यादा है। पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्वकप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।

इसे भी पढ़ें : बारिश और उमस भरे मौसम को देखते हुए पारस अस्पातल की सलाह

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.