चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण झारखंड में बारिश से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

Ranchi : चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। यह

चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण झारखंड में बारिश से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड
Advertisement

Ranchi : चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी।

विभाग के अनुसार राज्य के जिन विभिन्न इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें रांची में 21 मिमी, खूंटी में 48 मिमी, बहरागोरा 42.4, गुडाबांधा में 33.4, जमशेदपुर में 32.6, पुटकी में 31.2, अड़की में 25, नामकुम में 25 मिमी, हरिहरगंज में 24, खरसावां में 22.8, नीमडीह में 22.4 और धालभूमगढ़ में 21.4 मिमी शामिल है।

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान देवघर में 33.5 डिग्री और लातेहार में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होती रही। बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई और ठंड महसूस की गई।

रांची में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री, जमशेदपुर में 32.1, डालटेनगंज में 30.6, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं,मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार चक्रवाती तूफान की वजह से एक नवंबर तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होगी। रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो नवंबर के बाद आसमान साफ होने के आसार हैं। इसके बाद सर्दी का जोर बढ़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.