पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह सके पति, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

कोडरमा के डोमचांच में भावुक कर देने वाली घटना, गांव में शोक की लहर Koderma : नगर पंचायत क्षेत्र के शहीद चौक स्थित सिंगलोडीह गांव से पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। वर्षों तक सुख-दुख में एक-दूसरे का

पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह सके पति, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां
Advertisement
  • कोडरमा के डोमचांच में भावुक कर देने वाली घटना, गांव में शोक की लहर

Koderma : नगर पंचायत क्षेत्र के शहीद चौक स्थित सिंगलोडीह गांव से पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। वर्षों तक सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दंपती का साथ मौत भी नहीं तोड़ सकी। पहले पत्नी का निधन हुआ और कुछ ही घंटों बाद पति ने भी अंतिम सांस ले ली। एक ही घर से दोनों की अर्थियां उठने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह सके पति

जानकारी के अनुसार, सिंगलोडीह निवासी 55 वर्षीय सुधा देवी लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को घर पर ही उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत की खबर से 60 वर्षीय पति ओमप्रकाश पोद्दार गहरे सदमे में चले गए। परिजनों ने उन्हें संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी के वियोग का आघात वे सहन नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, सुधा देवी के निधन के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। वहीं, पत्नी के बिछड़ने का दुख ओमप्रकाश पोद्दार के लिए असहनीय साबित हुआ।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा, नम हुईं आंखें

एक ही परिवार में कुछ घंटों के अंतराल पर पति-पत्नी की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे तथा दिवंगत दंपती को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ पति-पत्नी की अंतिम यात्रा निकलते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है और लोग इस दंपती के जीवनभर के अटूट साथ को भावुक होकर याद कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.