चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में अलंकरण समारोह ने रचा नई प्रेरणा का इतिहास

Ranchi : चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के प्रांगण में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का गौरवमयी उत्सव मनाया गया। भव्य अलंकरण समारोह के अवसर पर विद्यालय ने भविष्य के नवनेताओं को कर्तव्यों का भार सौंपा और विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। शुभारंभ

चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में अलंकरण समारोह ने रचा नई प्रेरणा का इतिहास
Advertisement

Ranchi : चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के प्रांगण में अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का गौरवमयी उत्सव मनाया गया। भव्य अलंकरण समारोह के अवसर पर विद्यालय ने भविष्य के नवनेताओं को कर्तव्यों का भार सौंपा और विद्यार्थियों ने जिम्मेदारी के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली।

शुभारंभ और शपथ:

कार्यक्रम की शुरुआत शुभं करोतु कल्याणम् की मंगल ध्वनि से हुई। इसके बाद नवनियुक्त छात्र नेताओं ने अनुशासन, सेवा और सहयोग के आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली।

सम्मान का क्षण :

हेड बॉय, हेड गर्ल, असिस्टेंट प्रतिनिधि एवं हाउस कैप्टन को विशेष सम्मान चिन्ह (बैज) और पद दायित्व सौंपे गए। उनके आत्मविश्वास से परिपूर्ण मुख मंडल पर भविष्य के नेतृत्व की चमक स्पष्ट परिलक्षित हो रही थी।

प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ है सभी के साथ मिलकर सौहार्द और अनुशासन बनाए रखना। यही सच्चा नेतृत्व है, जो विद्यालय को ऊँचाइयों तक ले जाता है।

पूर्व प्रतिनिधियों ने मंच साझा करते हुए अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया। उनके वक्तव्यों ने नये छात्र नेताओं में उत्साह और आत्मबल का संचार किया।

सांस्कृतिक झलकियों से सजी संध्या :

देशभक्ति गीत, समूह वंदना, मार्च पास्ट और छात्राओं की नृत्य-प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भावनात्मक और जीवंत बना दिया। पूरा परिसर तालियों और उल्लास की गूंज से भर गया।

मुख्य वक्तव्य:

निदेशक डॉ. माया कुमार ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना को निखारता है और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाता है।

डिप्टी डायरेक्टर एस. सिंह ने कहा कि अलंकरण केवल सम्मान नहीं, यह एक जिम्मेदारी है। जो बच्चों को भविष्य का उत्तरदायी नागरिक बनाती है।

उल्लेखनीय झलकियाँ:

– नेतृत्व के नये चेहरे मंच पर चमके

– संघर्ष, सेवा और अनुशासन का अद्भुत संदेश

– सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा सौंदर्य और समर्पण

– विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *