रांची में चार्टर्ड बाइक स्टेशनों की दुर्दशा: करोड़ों की स्मार्ट सिटी योजना बन रही कचरे का ढेर

मुकेश रंजन Ranchi: राजधानी रांची में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई चार्टर्ड बाइक सुविधा अब बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई यह योजना कभी छात्रों और आम लोगों के लिए बड़ी सहूलियत थी, लेकिन अब

रांची में चार्टर्ड बाइक स्टेशनों की दुर्दशा: करोड़ों की स्मार्ट सिटी योजना बन रही कचरे का ढेर

मुकेश रंजन 

Ranchi: राजधानी रांची में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई चार्टर्ड बाइक सुविधा अब बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू की गई यह योजना कभी छात्रों और आम लोगों के लिए बड़ी सहूलियत थी, लेकिन अब शहर के कई स्टेशनों का हाल देख कर अफसोस होता है।

Also Read : रांची में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: डीएमओ ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर दो हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

शहीद चौक सहित अन्य स्थानों पर लगे बाइक स्टेशन अब टूटे-फूटे शेड, थूक और कचरे से भरे पड़े हैं। कई जगह तो हालात ऐसे हैं कि लोग इन स्टेशनों के पास पेशाब कर रहे हैं। रखरखाव के अभाव में न केवल स्टेशन जर्जर हो गए हैं, बल्कि साइकिलों को लेना-रखना भी मुश्किल हो गया है।

बड़ी संख्या में छात्र इन साइकिलों का उपयोग स्कूल-कॉलेज जाने के लिए करते हैं, वहीं कई लोग डिलीवरी या निजी कार्यों के लिए भी इनका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्टेशनों की यह हालत चिंता का विषय है।

सवाल उठता है — क्या करोड़ों की योजनाएं सिर्फ कागज़ों पर ही स्मार्ट रहेंगी?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.