नक्सलियों के जान से मारने के फरमान से ग्रामीणों के पलायन का सिलसिला जारी

दंतेवाड़ा। जिले से नक्सलियों के डर के चलते ग्रामीणों के गांव से पलायन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों की दहशत के चलते ग्राम चिकपाल के हुंगा नामक एक ग्रामीण ने गांव छोड़कर अन्यंत्र पलायन कर गया है। बताया

Advertisement

दंतेवाड़ा। जिले से नक्सलियों के डर के चलते ग्रामीणों के गांव से पलायन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों की दहशत के चलते ग्राम चिकपाल के हुंगा नामक एक ग्रामीण ने गांव छोड़कर अन्यंत्र पलायन कर गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उसे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम चिकपाल का ग्रामीण हुंगा एक बानगी मात्र है, नक्सल प्रभावित इलाकों से ऐसे सैकड़ों ग्रामीण नक्सली धमकी से पलायन कर चुके हैं, जिसका आंकड़ा नहीं मिलता है।

कटेकल्याण थाना प्रभारी बंजारे ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह पोस्टर पुराना है और वर्तमान में ग्रामीण हुंगा गांव में नहीं है। बताते चलें कि दंतेवाड़ा के चिकपाल में नक्सलियों के दरभा डिवीजन ने हुंगा नामक एक ग्रामीण को आने वाले जनवरी माह तक हत्या करने की खुली चेतावनी गांव के पेड़ों में पोस्टर टांग कर दी है। ग्राम चिकपाल निवासी हुंगा की दुकान में गुरुवार देर रात नक्सली आ धमके, पहले उन्होंने दुकान में आगजनी की, फिर पास के ही पेड़ो में हूंगा की मौत का फरमान सुनाते हुए पोस्टर टांग दिया। इसमें नक्सलियों ने लिखा है कि चिकपाल में हुंगा नामक आदमी जो कि मुखबिर का काम करता है। साथ ही उसके पास दूरबीन और एक राइफल होने की बात भी पर्चे में लिखी है। इतना ही नहीं, नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में हुंगा की गोली मारकर हत्या करने की भी बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *