Ranchi : अरगोड़ा विवाह भवन में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय ओपन इंटर जिला कराटे चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन फेडरेशन के अध्यक्ष नवीन प्रसाद साहू, सचिव विनीत कुमार यादव तथा झारखंड डांस स्पोर्ट के अध्यक्ष रामस्वरूप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी 29 अगस्त 2026 को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया द्वारा लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रकाश साहू, मुनेश्वर साहू, डॉ. अमरीश कुमार तथा डॉ. निशा सिंह ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के ऑफिशियल दिलीप लोहरा, प्रकाश रविदास, अंजली कुमारी, देवानंद सेठ, जय गोविंद सिंह, बादल कुमार यादव, प्रिया भोगता, प्रिया टोप्पो, निशा कुमारी, सुनीता महतो तथा संजीता लकड़ा सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



