रांची: धुर्वा सेक्टर-3 मार्केट में चोरों का कहर, 10 दुकानों के ताले तोड़े, एक में चोरी सफल

Ranchi : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-3 स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तांडव मचा दिया। चोरों ने एक के बाद एक कुल 10 दुकानों के ताले तोड़ डाले। हालांकि, उनमें से केवल एक दुकान से ही सामान की चोरी

रांची: धुर्वा सेक्टर-3 मार्केट में चोरों का कहर, 10 दुकानों के ताले तोड़े, एक में चोरी सफल

Ranchi : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-3 स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तांडव मचा दिया। चोरों ने एक के बाद एक कुल 10 दुकानों के ताले तोड़ डाले। हालांकि, उनमें से केवल एक दुकान से ही सामान की चोरी हो सकी। बाकी नौ दुकानों में ताला टूटने के बावजूद चोर अंदर घुसने या कुछ ले जाने में नाकाम रहे।

Also Read : महामहिम राज्यपाल से डॉ. सुबास की सौजन्य भेंट, लिया मार्गदर्शन व आशीर्वाद

स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार सुबह जब बाजार खोलने पहुंचे, तब इस वारदात का खुलासा हुआ। चोरी की शिकार हुई दुकान के मालिक ने बताया कि दुकान से नकदी समेत कुछ जरूरी सामान गायब है। वहीं अन्य दुकानदारों ने चिंता जताई कि लगातार इस तरह की घटनाओं से बाजार क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।

सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.