रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, प्रिंस खान के नाम पर मिली धमकी

Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान निवासी एवं रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सऐप कॉल और संदेश के माध्यम से एक करोड़

रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, प्रिंस खान के नाम पर मिली धमकी
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बरियातू थाना क्षेत्र के रानी बागान निवासी एवं रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सऐप कॉल और संदेश के माध्यम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मामले में बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की। संदेश में चेतावनी दी गई कि तय समय के भीतर रकम नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।

कारोबारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद वह शिकायत लेकर बरियातू थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर फिर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर रंगदारी की रकम पहुंच जानी चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बिजेंद्र सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि धमकी मिलने के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। उनका दावा है कि धमकी देने वाले ने उनके परिवार और वाहन से जुड़ी जानकारी भी साझा की, जिससे उन्हें आशंका है कि उनकी रेकी कराई गई है।

हाल के दिनों में कई कारोबारियों से मांगी गई रंगदारी

पिछले कुछ सप्ताह में राजधानी रांची में कई कारोबारियों को कथित तौर पर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें प्रमुख मामले इस प्रकार हैं—

  • 5 जून को कारोबारी उदय शंकर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग।
  • 4 जून को सर्राफा कारोबारी सुमन पाल से 5 करोड़ रुपये की मांग।
  • 24 जून को कॉस्मेटिक कारोबारी उमाशंकर सिंह से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी।
  • जून में जलजोगा रेस्टोरेंट के संचालक से 50 लाख रुपये की मांग।
  • जून में जय हिंद फार्मा के संचालक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी।

टीटोस बार हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था नाम

एयरपोर्ट रोड स्थित टीटोस बार में एक कर्मचारी की हत्या के बाद प्रिंस खान का नाम सबसे अधिक चर्चा में आया था। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट संचालक से कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी और रकम नहीं मिलने पर शूटरों के जरिए वारदात को अंजाम दिया गया था।

फिलहाल पुलिस व्हाट्सऐप कॉल और संदेशों की तकनीकी जांच कर रही है तथा पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.