सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान बलिदान

रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बैटरी चश्मा इलाके के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के तीन जवानों का बलिदान हो गया। Also Read : MGM अस्पताल

सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान बलिदान
Advertisement

रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को बैटरी चश्मा इलाके के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के तीन जवानों का बलिदान हो गया।

Also Read : MGM अस्पताल हादसा: लावारिस मरीज़ों की मौत पर मुआवज़ा घोषित, मगर पैसा लेगा कौन?

अधिकारियों ने बताया कि सेना का एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था और जब वह बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचा तो यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार जवानों का रेस्क्यू किया लेकिन तब तक तीनों जवान की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है और उनके पार्थिव देह को खाई से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन धातु के ढेर में तब्दील हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.