झारखंड आदिवासी महोत्सव: रांची में 9 अगस्त को ट्रैफिक बदलाव

Ranchi : झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर रांची में 9 अगस्त को ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। महोत्सव के तहत होने वाले जतरा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही

झारखंड आदिवासी महोत्सव: रांची में 9 अगस्त को ट्रैफिक बदलाव

Ranchi : झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर रांची में 9 अगस्त को ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। महोत्सव के तहत होने वाले जतरा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने और अलग-अलग पार्किंग स्थल तय करने का निर्णय लिया है। महोत्सव का आयोजन 9 और 10 अगस्त को होना है।

सुबह 8 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद

रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़ और एसएसपी आवास से बापू वाटिका होते हुए मोरहाबादी तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों से आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कई जिलों से पहुंचेंगे वाहन

यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार को बताया कि जतरा कार्यक्रम में खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिले के रातू, कांके, पिठोरिया समेत अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने की संभावना है।

शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले वाहनों के कारण मोरहाबादी क्षेत्र में भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान प्रमुख पार्किंग स्थल

ट्रैफिक पुलिस ने यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी को प्रमुख पार्किंग स्थल बनाया है। कांके रिंग रोड, चांदनी चौक, राम मंदिर और शहर के भीतर धुर्वा, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

इन वाहनों को न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, रेडियम चौक, एसएसपी आवास चौक, रणधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़ और यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी में पार्क किया जा सकेगा।

इन इलाकों से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

बोड़ेयो रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए टीआरओआई मैदान यानी मंदिर मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं, टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स और बरियातू की ओर से आने वाले वाहनों को डीआईजी मैदान, बरियातू में पार्क करने की सलाह दी गई है।

जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी थोड़े समय के लिए वाहनों को डायवर्ट या रोकने का निर्णय लिया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से विशेष अपील की है कि 9 अगस्त को जेल चौक से करमटोली चौक होते हुए एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। विशेष परिस्थितियों में ही इन मार्गों पर चारपहिया वाहन ले जाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि 9 अगस्त को मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में जाने से पहले यातायात प्रतिबंध, पार्किंग व्यवस्था और संभावित डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इससे जाम और असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.