Ranchi : भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में कांके में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा लक्ष्मण महतो कांके चौक से आरंभ होकर सुन्दर नगर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तक पहुँची। देश के वीर जवानों को नमन करते हुए इस आयोजन के माध्यम से जनता ने सेना के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा: पिठोरिया में गूंजे देशभक्ति के नारे
मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रमी सैनिकों की वीरता और बलिदान का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा देश के उन रणबांकुरों को समर्पित है जिन्होंने अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर देश की गरिमा को सुरक्षित रखा।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राम-लखन मुंडा ने कहा, सेना का प्रत्येक जवान राष्ट्र की शान है। हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे वीरों के सम्मान में एकजुट होकर देशभक्ति की अलख जलाएं।
यात्रा में देशभक्ति के नारों और उत्साह की गूंज हर ओर सुनाई दी। तिरंगे से सजी सड़कों पर लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।
इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रमुख रूप से सुषमा देवी, किरण देवी, गिरजाशंकर पांडेय, राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, धर्मेन्द्र कुमार, हरे कृष्णा महतो, राज कुमार , अनिल महतो, निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

