ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत

Jind। जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस

ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत
Advertisement

Jind। जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार देर शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक गड्ढों में पलट गया। सभी श्रद्धालु मैजिक में बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देखकर सड़क पर जा रहे हो वाहनों में सवार लोगों ने श्रद्धालुओं को टाटा मैजिक से निकलने की कोशिश की लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।

ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत
ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को मारी टक्कर , सात की मौत

इसके बाद नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों के सहायता से घायलों को बाहर निकाला। आनन फानन में सभी श्रद्धालुओं को नरवाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 7 को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

मृतकों में 50 वर्षीय रुकमणी ,35 वर्षीय कामिनी ,55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, 50 वर्षीय मुक्ति शामिल है। एक मृतक के भी पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *