खेत से घर लौट रही जुड़वा बहनों पर टूटा कहर, वज्रपात से मीना की मौत, रीना घायल

पिठोरिया के चरदी गांव में दर्दनाक हादसा : धान के खेत में निकौनी कर घर लौट रही थीं दोनों बहनें, बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आयीं मुकेश रंजन Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के चरदी गांव के जमुआ टोली-कुम्हरिया में सोमवार को तेज

खेत से घर लौट रही जुड़वा बहनों पर टूटा कहर, वज्रपात से मीना की मौत, रीना घायल
  • पिठोरिया के चरदी गांव में दर्दनाक हादसा : धान के खेत में निकौनी कर घर लौट रही थीं दोनों बहनें, बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आयीं

मुकेश रंजन
Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र के चरदी गांव के जमुआ टोली-कुम्हरिया में सोमवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से दर्दनाक हादसा हो गया। वज्रपात की चपेट में आने से जुड़वा बहनों में से मीना कुमारी (20/22 वर्ष), पिता अजय कुमार महतो, की मौत हो गयी, जबकि उसकी जुड़वा बहन रीना कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों जुड़वा बहनें सोमवार को धान के खेत में निकौनी करने गयी थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गयी। बारिश और वज्रपात को देखते हुए दोनों बहनें खेत से घर लौट रही थीं। इसी क्रम में अचानक जोरदार वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गयीं।

वज्रपात की चपेट में आने से मीना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रीना गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल रीना को तत्काल इलाज के लिए बोड़ेया स्थित अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

एक साथ खेत गयीं थीं बहनें, एक की लौटी अर्थी:

हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पिता अजय कुमार महतो ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां खेत में गयी थीं। तेज बारिश के कारण दोनों घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में वज्रपात की चपेट में आ गयीं। एक ही साथ घर से निकलीं दोनों बहनों में से एक की मौत और दूसरी के घायल होने की खबर से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.