अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, पहाड़ी मंदिर कांड में दो गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहाड़ी मंदिर के आसपास किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, पहाड़ी मंदिर कांड में दो गिरफ्तार
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहाड़ी मंदिर के आसपास किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने से पहले की गई, जिससे सनसनी फैल गई है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अनिल गंझू (24 वर्ष) और आकाश विरेंद्र (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मंदिर परिसर के पास असामाजिक गतिविधियों की योजना बना रहे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के पास से निम्न वस्तुएं मिलीं:

  • दो देशी कट्टा
  • चार जिंदा कारतूस
  • दो मोबाइल फोन
  • ₹7200 नकद
  • एक स्कूटी

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस को एक बड़ी साजिश का सुराग मिला है, जिससे राजधानी में संभावित खतरे को टाला जा सका।

मामला दर्ज

इस घटना के संबंध में सुखदेवनगर थाना में केस संख्या 298/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)/26/35 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल अभियान का नेतृत्व डीएसपी सिरिल मार्डी और थाना प्रभारी संजीव कुमार तिवारी ने किया। इनके साथ आठ पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से इस ऑपरेशन में शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *