कोकर में तूफानी कहर: पेड़ गिरने से दो लोग घायल, विद्युत पोल भी धराशायी

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर स्थित साधू मैदान के पास तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के साथ-साथ एक बिजली का खंभा भी टूट कर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में

कोकर में तूफानी कहर: पेड़ गिरने से दो लोग घायल, विद्युत पोल भी धराशायी
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर स्थित साधू मैदान के पास तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के साथ-साथ एक बिजली का खंभा भी टूट कर गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।

Also Read : आईपीएल 2025: सम्मान के लिए भिड़ेंगे सीएसके और राजस्थान रॉयल्स

घटना के समय सड़क पर कई ऑटो और वाहन खड़े थे, जिनमें से कुछ क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ और खंभा गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका पेड़ों से घिरा हुआ है और हर बार आंधी में खतरा बना रहता है, लेकिन समय पर पेड़ों की छंटाई नहीं की जाती।

प्रशासन से मांग की गई है कि पेड़ों की नियमित जांच और छंटाई की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *