रांची में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार की सम्मान राशि का हुआ  भुगतान

रांची। दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया

रांची में 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' के तहत 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार की सम्मान राशि का हुआ  भुगतान

रांची। दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है।

‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत आज रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को कहा है कि ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसर पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का भुगतान मिले।

रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति

अनगड़ा – 16,843 लाभुकअरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुकबड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुकबेड़ो – 20,797 लाभुकबुंडू – 8,525 लाभुकबुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुकबुढ़मू – 18,073 लाभुकचान्हो – 19,894 लाभुकहेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुकईटकी – 10,482 लाभुककांके – 31,828 लाभुककांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुकखलारी – 9,703 लाभुकलापुंग – 11,478 लाभुकमाण्डर – 23,395 लाभुकनगड़ी – 18,159 लाभुकनगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुकनामकुम – 18,021 लाभुकनामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुकओरमांझी – 18,310 लाभुकराहे – 9,647 लाभुकरातू – 18,792 लाभुकसिल्ली – 21,382 लाभुकसोनाहातू – 13,192 लाभुकतमाड़ – 18,714 लाभुकसदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.