सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, बदहाल मार्ग बना परेशानी का सबब

कांके के बालू गांव में अनोखा विरोध, कीचड़ और पानी से लबालब सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड क्षेत्र के बालू गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध

सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, बदहाल मार्ग बना परेशानी का सबब
  • कांके के बालू गांव में अनोखा विरोध, कीचड़ और पानी से लबालब सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई

मुकेश रंजन 

Ranchi : कांके प्रखंड क्षेत्र के बालू गांव में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जमा कीचड़ और पानी के बीच धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा हो जाने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए ग्रामीणों ने सड़क को ही खेत का रूप देकर धान रोपाई की।

‘सड़क नहीं तो आंदोलन होगा तेज’

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक एवं तेज करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन तत्काल सड़क की स्थिति का जायजा लेकर निर्माण कार्य शुरू कराए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर धान रोपने का यह विरोध केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही समस्या के प्रति प्रशासन का ध्यान खींचने की पुकार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.