भारत को हराकर उलटफेर करना चाहते हैं : शाकिब अल हसन

एडिलेड। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले से पहले अपने अजीब बयान से सबको चौंका दिया है। शाकिब ने .यहां मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम यहां विश्वकप

Advertisement

एडिलेड। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले से पहले अपने अजीब बयान से सबको चौंका दिया है।

शाकिब ने .यहां मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम यहां विश्वकप जीतने आई है, हालांकि हमारा इरादा इससे अलग है, हम भारत को हराकर उलटफेर करना चाहते हैं।

शाकिब ने अपनी टीम को अंडरडॉग बताते हुए कहा, “भारतीय टीम यहां विश्व कप जीतने आई है। हालांकि हमारा इरादा कुछ है। हम भारतीय टीम का हराकर उलटफेर करना चाहते हैं और हमारा पूरा ध्यान उलटफेर पर होगा।”

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने टीम के लगातार विभिन्न स्थानों पर खेलने के बारे में भी बात की और इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया। बता दें कि बांग्लादेश ने होबार्ट में अपना पहला मैच खेला और फिर विभिन्न स्थानों से होते हुए एडिलेड ओवल पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हमने अपना पहला मैच होबार्ट में खेला, खासकर उपमहाद्वीप से आने वाली टीमों के लिए। भारत के खिलाफ यह एक अच्छा मुकाबला होगा और मुझे लगता है कि हमारी टीम इसका लुत्फ उठाएगी।”

अपने मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखने के बारे में बात करते हुए, उन्होंने सूर्यकुमार यादव और युवा अर्शदीप सिंह का उल्लेख किया, जो शानदार फॉर्म में हैं।

उन्होंने कहा,”सूर्य कुमार यादव वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं। वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। मैंने पहली बार आईपीएल में अर्शदीप को देखा और वह अभी वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हमने टीम मीटिंग नहीं की है लेकिन हम ऐसा करेंगे। हम हमारी योजनाएँ पर कुछ काम करेंगे।”

बांग्लादेश के ऑलराउंडर ने हालांकि इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैच विजेता हैं और कहा, “भारतीय टीम के सभी ग्यारह खिलाड़ी अच्छे खिलाड़ी हैं। वे वास्तव में अच्छे हैं और इसीलिए वे खेल रहे हैं।”

टीम में एस श्रीराम की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “एस श्रीराम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह एक योजना के साथ आए थे। इस छोटी अवधि में, उन्होंने हमारी टीम के लिए कुछ बहुत अच्छा किया है जो कि एक युवा टीम है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.