वार्ड 49 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Ranchi : रविवार को वार्ड संख्या 49 में बहुप्रतीक्षित बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास हटिया विधायक नवीन जयसवाल और वार्ड 49 की निवर्तमान पार्षद जमीला खातून के संयुक्त रूप से किया गया। निर्माण कार्य मिलन चौक से नीम चौक तक,

वार्ड 49 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
Advertisement

Ranchi : रविवार को वार्ड संख्या 49 में बहुप्रतीक्षित बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास हटिया विधायक नवीन जयसवाल और वार्ड 49 की निवर्तमान पार्षद जमीला खातून के संयुक्त रूप से किया गया। निर्माण कार्य मिलन चौक से नीम चौक तक, पत्थर रोड से वारसी चौक होते हुए काली मंदिर से मिल्लत कॉलोनी स्टार टेंट हाउस एवं सरकारी कुआं से मस्जिद असरा तक किया जाएगा।

Also Read : पुलिस लाइन में पुलिस ने अपने सहयाेगी पुलिस को 11 गोलियां दागी, मौत

इस मौके पर विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि यह योजना निवर्तमान पार्षद जमीला खातून के कार्यकाल में ही लाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह पिछले ढाई वर्षों से लंबित थी। उन्होंने कहा, “यह जमीला खातून के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आज यह योजना साकार हो रही है। मैं पूरे वार्ड की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।”

विधायक ने यह भी बताया कि पार्षद चुनाव पिछले दो वर्षों से लंबित है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी जमीला खातून विकास के प्रति निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने वार्ड में बच्चों के लिए पार्क, लड़कियों के लिए सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर, हर गली में डस्टबिन और खुली नालियों पर स्लैब जैसी मांगों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने जमीला खातून को एक विकासशील महिला बताते हुए उन्हें भविष्य में पूरा समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में रिजवान हुसैन, जुल्फीकार अली भुट्टो, कुश कुमार, कससु समेत वार्ड 49 के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *