WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
Ranchi। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रांची लौटे भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की तीन खिलाड़ियों का बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वीं एशियन गेम्स के महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल थीं। टीम में शामिल झारखंड की तीनों खिलाड़ी हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ बुधवार को रांची लौटीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

