झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 अगस्त तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 14 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 40

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 14 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

12 और 13 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

13 अगस्त को दक्षिणी झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 14 अगस्त को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.