हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now रांची के डोरंडा में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन की दुआ मांगी। Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची

हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
  • रांची के डोरंडा में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन की दुआ मांगी।

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी की और राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

उर्स में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उर्स के पवित्र अवसर पर वह राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की कामना

मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.