ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावरों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस भीषण फायरिंग की घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग, 10 लोगों की मौत

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावरों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस भीषण फायरिंग की घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बीच पर बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और हमलावरों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला आतंकी घटना है या किसी अन्य वजह से अंजाम दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस घटना के बाद पूरे ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.