टीएसपीसी का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Chatra : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया

टीएसपीसी का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Chatra : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादी टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू का करीबी सहयोगी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि सोमवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद नरेश गंझू उर्फ रविकांत को एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली और संगठन की गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविकांत संगठन के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाता था। वह लंबे समय से झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड उग्रवादियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी को टीएसपीसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.