संघ प्रमुख डॉ. भागवत आज मप्र के मझगवां में करेंगे वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (शनिवार) मध्य प्रदेश के सतना जिले में दीनदयाल शोध संस्थान मझगंवा के वाल्मीकि परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर और दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र पराक्रम आदित्य

Advertisement

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (शनिवार) मध्य प्रदेश के सतना जिले में दीनदयाल शोध संस्थान मझगंवा के वाल्मीकि परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर और दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र पराक्रम आदित्य भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम जन भागीदारी से किया जा रहा है। कल से रामचरितमानस का पाठ हो रहा है। आज उसकी पूर्णाहुति हवन के साथ होगी। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की प्रदर्शनी ग्रामीण विरासत एवं पोषक अनाज की उपयोगिता पर केंद्रित है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *