मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 12 लोग दबे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धंस गई और एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए।

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 12 लोग दबे
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चंबल प्रोजेक्ट की पाइपलाइन डालने के दौरान मिट्टी धंस गई और एक ही परिवार के 12 लोग मलबे में दब गए। यह घटना गहनौली थाना क्षेत्र के जंगी के नगला गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक छह को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

Also Read : स्कूल में बाढ़, 162 बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल

थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल और 45 वर्षीय विमला देवी के रूप में की गई है। दोनों उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उट्टू गांव के निवासी थे। यह परिवार चंबल प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन डालने के काम में मजदूरी कर रहा था। करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था, जिसमें वे मिट्टी भरने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक टनों मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और सभी लोग उसमें दब गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनी, तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। थाना प्रभारी विजय सिंह और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया। अब तक छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि अब भी कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, इसलिए बचाव कार्य तेजी से जारी है। मौके पर एम्बुलेंस, दमकल और मेडिकल टीमें तैनात हैं। आसपास के ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जुटी है जो प्रशासन की मदद कर रही है।

यह हादसा काम के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा बताया जा रहा है। अभी तक प्रोजेक्ट अधिकारियों की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.