देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 128 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 128 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 173 मरीज स्वस्थ हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल

Advertisement

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 128 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 173 मरीज स्वस्थ हुए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,998 हैं। देश में अबतक 4,41,48,645 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.75 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.36 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.9 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 96,200 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.18 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *