नर्सिंग आवेदकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को

भोपाल। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा नर्सिंग आवेदकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मालवीय ने बताया कि अपोलो होम हेल्थ केयर लिमिटेड न्यू देहली के द्वारा नियुक्ति की

Advertisement

भोपाल। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा नर्सिंग आवेदकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मालवीय ने बताया कि अपोलो होम हेल्थ केयर लिमिटेड न्यू देहली के द्वारा नियुक्ति की जा रही है जिसमें होम केयर नर्सेस (महिला एवं पुरूष आवेदक) के लिए योग्यता, डिप्लोमा, जनरल नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एएनएम जिनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच हो वे अभ्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कार्य करने का स्थान दिल्ली एवं इंदौर रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में इच्छुक आवेदक 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार कंपनी के द्वारा लिया जाएगा उन्होंने कहा कि मेलों में उपस्थित होने वाले सभी आवेदकों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *