भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से भाजपा की एक महिला नेत्री के बेटे के खिलाफ सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त युवक ने एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और करीब 130 अश्लील वीडियो

भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Advertisement

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से भाजपा की एक महिला नेत्री के बेटे के खिलाफ सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त युवक ने एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और करीब 130 अश्लील वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो में आरोपी अलग-अलग होटलों और रेस्तरां में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है।

Also Read : पंचायत सहायकों का राज्य स्तरीय आंदोलन तय, 1 जून को बैठक

पीड़ित महिला ने सामने आकर खुद इस पूरे मामले का खुलासा किया और कोतवाली थाने में भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसे नशा कराकर शोषण किया गया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड की गईं। पीड़िता का दावा है कि वह शादीशुदा है लेकिन अपने पति से अलग रहती है।

वहीं, आरोपी की पत्नी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पत्नी ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके पति के कई महिलाओं से संबंध हैं, और वह खुद अपने अश्लील वीडियो बनाकर उसे दिखाया करता था। उसका कहना है कि पति खुलेआम कहता था कि “तुम मेरा कुछ नहीं कर सकतीं, मेरी मां भाजपा में बड़ी नेता हैं।”

इस शर्मनाक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल फरार है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इस मामले पर भाजपा संगठन पूरी तरह चुप है जबकि विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को घेर लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला और इसे भाजपा के कुख्यात कर्नाटक कांड जैसा बताया।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मैनपुरी में सामने आया यह मामला भाजपा की गिरती नैतिकता का सबूत है। यदि यही हाल रहा, तो महिलाएं भाजपा और उसके नेताओं से दूरी बनाना ही बेहतर समझेंगी।

इस पूरे मामले ने भाजपा की छवि पर गहरा असर डाला है और सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई और भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया का अब सभी को इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *