आवासीय इमारत में आग लगने से 15 की मौत

Beijing। चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने

Advertisement

Beijing। चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य व्यक्ति झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स ने घटना का विवरण देते हुए प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह 4:39 बजे आग लगी। प्रारंभिक विश्लेषण में साफ हुआ है कि आग इमारत के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक साइकिलों के कारण लगी। यह इमारत आठ मिलियन से अधिक की आबादी वाले शहर नानजिंग के युहुताई जिले में स्थित है। यह स्थान शंघाई से लगभग 260 किलोमीटर (162 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। अधिकारियों ने कहा कि दमकल विभाग की 25 गाड़ियों की मदद से सुबह 6:00 बजे तक आग बुझा दी गई थी। खोज और बचाव अभियान दोपहर लगभग 02:00 बजे पूरा हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.